फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शादियों के लिए सैनिक विश्राम गृह सुजानपुर किराये पर मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत स्थित सैनिक विश्राम गृह में अब शादियां भी आयोजित होंगी। सामाजिक समारोह आयोजित करने के लिए लोगों को सैनिक विश्राम गृह किराये पर मिलेगा। सैनिक विश्राम गृह सुजानपुर के संचालक अश्वनी कुमार ने कहा कि नोहली पुल के पास स्थित विश्राम गृह को विवाह शादियों और अन्य तीज त्योहारों में बुक किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके लिए एक दिन का किराया 25 हजार रुपये जबकि पूर्व सैनिक के लिए एक दिन का किराया 15 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। यह किराया 24 घंटे के लिए मान्य होगा। वहीं, विश्राम गृह परिसर को किराये पर लेने वाले किरायेदारों को वहां अन्य सुविधाएं खान पान, साज-सजावट आदि की व्यवस्था स्वयं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पूछताछ के लिए कभी भी सैनिक विश्रामगृह में पहुंचा जा सकता है या मोबाइल नंबर 9418529429 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें