हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में वार्षिक समारोह में सांस्कृ तिक प्रस्तुत करती छात्राएं। (स्र
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में रविवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. हरिमोहन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के प्रेरित किया। वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने त्रिदेवी नृत्य, इंटरनेशनल डांस, फॉक डांस और कलर्स ऑफ इंडिया नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद चौथी, आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्यातिथि आरसी लखनपाल, वाइस चेयरपर्सन चंद्रप्रभा लखनपाल, निदेशक इंजीनियर पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्य इंजीनियर नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा तथा उपप्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने स्कूल के 250 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय समन्वयक शशिबाला, कंचन लखनपाल व मनीषा मारवाह और इवेंट मैनेजर पूजा ठाकुर व सीमा ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।