फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में छाए साई हमीरपुर के खिलाड़ी

Thu, 13 Aug 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हमीरपुर के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। पांच से आठ अगस्त तक नादौन में आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में देवांश राणा, शिवांश राणा, प्रज्ञा वर्मा, गरिमा वर्मा और श्रेया राणा ने स्वर्ण पदक जीते। सीनियर वर्ग में शिवांश, करण शर्मा, आर्या मेहता, प्रज्ञा वर्मा और गरिमा वर्मा ने स्वर्ण, जबकि पाखी ने रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन नेशनल एवं नॉर्थ जोन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चैंपियनशिप का आयोजन राजस्थान में होगा। साई नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हमीरपुर की सेंटर इंचार्ज और ओलंपियन दिव्या तिवारी शर्मा व कोच प्रेम ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें