फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सधोड़ा पत्तन पुल 25 करोड़ से दो साल में होगा तैयार

Wed, 18 Dec 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। हमीरपुर और कांगड़ा जिला की सीमर के साथ लगते सधोड़ा पत्तन पुल का निर्माण कार्य दो वर्ष के भीतर पूरा होगा। ब्यास नदी के दोनों छोरों पर बनने वाले पुल के निर्माण कार्य पर 25 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 18 माह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि शीघ्र दोनों जिलों के लोगों को पुल की सौगात मिल सके। ब्यास नदी पर पुल का निर्माण होने से हमीरपुर जिला के बड़ा और सिल्ह पंचायत के एक दर्जन गांवों और हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर आदि शहरों की दूरी भी कम होगी अन्यथा सिल्ह की ओर से आने वाले लोगों को हमीरपुर सहित अन्य क्षेत्रो की ओर जाने के लिए काफी लंबा समय तय करके जाना पड़ता था।
विज्ञापन


अब पुल के निर्माण के बाद लोगों के समय और पैसे की बचत होगी। बड़ा पंचायत के सूरम सिंह तथा उसके भाइयों ने करीब ढाई कनाल जगह पुल के साथ बनने वाली सड़क के लिए विभाग के नाम दान की है। पुल की लंबाई ढाई सौ मीटर जबकि चौड़ाई साढ़े सात मीटर होगी। निर्माण कार्य को आधुनिक मशीनों और तकनीकों के माध्यम से पूरा करवाया जाएगा। नौ माह पूर्व प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन दौरे के दौरान ग्रामीणों की मांग पर पुल निर्माण कार्य करने की घोषणा की थी। इसके चलते उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य की प्रपोजल करने और बजट मंजूर होने के बाद निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के आदेश जारी किए थे। अब टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य को शुरू करवाया जाएगा। जिससे दो जिलों के लोगों को सुविधा मिलेगी। संवाद



सधोड़ा पत्तन पुल को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। निर्माण कार्य पर 25 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। विभाग की ओर से निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 18 माह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र जुबलानी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग नादौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें