हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से पांच 5 सितंबर को ओपन फॉर ऑल तीन किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ का आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाएगा।
दौड़ सुबह 9:30 बजे कॉलेज के सिंथेटिक ट्रैक पर होगी। इसका मुख्य संदेश मैं भी नशे के खिलाफ नशा मुक्त समाज रहेगा। दौड़ में प्रतिभागियों को अपनी शारीरिक क्षमता और खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में पहले से दसवें स्थान तक रहने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान पर 1000, द्वितीय 900, तृतीय 800, चतुर्थ 700, पंचम 600, षष्ठम 500, सप्तम 400, अष्टम 300, नवम 200 और दसवें स्थान पर 100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा पहले तीन स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
प्रथम स्थान पर ट्रैक सूट, द्वितीय स्थान पर स्पोर्ट्स किट और तृतीय स्थान पर स्पोर्ट्स बैग प्रदान किया जाएगा। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक एवं आयोजक डॉ. पवन कुमार वर्मा एवं एनसीओआरडी सचिव ने युवाओं और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में दौड़ में भाग लेने का आह्वान किया है।