फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलेनाथ के आंसुओं से पैदा हुए रुद्राक्ष : शर्मा

Wed, 30 Jul 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
साहनवीं  पंचायत में आयोजित शिवमहापुराण कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत साहनवीं के तहत ककोण गांव में आयोजित शिवमहापुराण कथा के तीसरे दिन कथाव्यास आचार्य अश्विनी कुमार शर्मा रुद्राक्ष के प्रकारों का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष 14 प्रकार के होते हैं, जो भोलेनाथ के आंसुओं से पैदा हुए हैं। भोलेनाथ के आंसू मथुरा, अयोध्या, काशी और श्रीलंका में गिरे तो वहां पर रुद्राक्ष के वृक्ष पैदा हो गये। उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष धारण करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैदिक पुराणों में भी रूद्राक्ष ग्रहण करने के कई महत्व बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरदिन बिल्व वृक्ष के दर्शन पर पापों से मुक्ति मिलती है और जो व्यक्ति बिल्व वृक्ष लगाता है। उसके सभी पापों का नाश होता है। श्रावण मास में शिव महापुराण की कथा सुनना सर्वश्रेष्ठ है। कथा के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें