फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटा-नरेली संपर्क मार्ग होगा पक्का : रणजीत

Mon, 03 Aug 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ग्राम पंचायत देई का नौण में ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण। स्रोत : पंचायत - फोटो : 1
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत देई का नौण में रविवार को पंचायत प्रधान बनीता कुमारी की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गई। बैठक में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पंचायत के विकास कार्यों और ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

ग्रामसभा में ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, संपर्क मार्गों की मरम्मत और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं व सुझाव रखे। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि पंचायत के समग्र विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने घोषणा की कि पंचायत में युवाओं और आम लोगों की सुविधा के लिए ओपन एयर जिम का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए आवश्यक बजट उनकी ऐच्छिक निधि से उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा रोटा से नरेली तक संपर्क मार्ग को पक्का करने की बात कही, जिससे करीब 60 गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान रंजन शर्मा, वार्ड सदस्य मोहिंद्र सिंह, विजय कुमार, तारो देवी, अनुराधा, मंजू कुमारी सहित पशुपालन विभाग, राजस्व, बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें