फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एलपीजी सिलिंडर आपूर्ति के लिए रोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंडी ने जिले में एलपीजी सिलिंडरों की सुचारु, नियमित एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गैस वितरण रोस्टर और रूट चार्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

यह व्यवस्था जिले में कार्यरत गैस एजेंसियों एवं ग्रामीण वितरकों के माध्यम से लागू की गई है। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ब्रिजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि रोस्टर प्रणाली लागू होने से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
कहा कि विभाग का प्रयास है कि जिले में गैस आपूर्ति पारदर्शी ढंग से हो और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को समय पर सेवा प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें