फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में रोपा की टीम प्रथम

Mon, 16 Jun 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
रोपा पंचायत में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी। स्रोत जागरूक
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत रोपा में शनिवार को अंडर-16 आयु वर्ग के लिए वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता क्रीड़ा भारती हिमाचल प्रदेश, सहारा युवा मंडल रोपा और राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. पवन वर्मा के संयुक्त तत्वावधान में हुई। इस प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि यह आयोजन मैं भी नशे के खिलाफ अभियान के अंतर्गत किया गया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। जिसमें रोपा प्रथम, ठाना टीम द्वितीय और कोट टीम तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि सरबो देवी, पत्नी स्वर्गीय सूबेदार रोशन लाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर लक्की, शशि पाल, शशि कुमार, जानू, राजेश, मयूर, विनोद सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें