उपमंडल भोंरज के तहत ग्राम पंचायत कैहरवीं के गांव परोल आग लगने से जला कमरा
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत कैहरवीं के गांव परोल में आग लगने से मकान का कमरा जल गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रभावित परिवार का एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है। आग से मकान की धरातल मंजिल के कमरे में रखा सारा सामान जल गया है।
जानकारी के मुताबिक परोल गांव के मिलाप सिंह पुत्र बचित्र सिंह के मकान के कमरे में रविवार सुबह आग लग गई। जब घर वालों को पता चला तब तक कमरे के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्राम पंचायत प्रधान कैहरवीं को इसकी सूचना दी गई । प्रधान गौरव शर्मा ने बताया कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। घर के लोग ऊपरी मंजिल पर थे। जब तक वह आए, आग से कमरे में रखे बेड तथा अन्य सामान जल गया था। बड़ी मुश्किल से गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया है और अन्य कमरों को आग से बचाया जा सका है। आग से करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान है।