फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जमकर बरसे मेघ, बढ़ी ठंड, अलाव सेंकते दिखे लोग

विज्ञापन
हमीरपुर में ठंड से बचाव के लिए अलाव सेंकते लोग
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में रविवार को दिनभर मेघ जमकर बरसे। दिनभर रुक-रुककर बारिश का क्रम जारी रहा। इससे ठंड भी बढ़ गई है। लोग घरों में ही दुबकने को विवश हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश से किसानों-बागबानों के चेहरे खिल गए हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से लोगों को शुष्क ठंड से निजात मिली है। बारिश से जहां खेतों में हरियाली छा गई है। वहीं, बगीचे भी हरे-भरे नजर आने लगे हैं। यह बारिश सब्जियों के लिए काफी उपयोगी मानी जा रही है। गेहूं की फसल के लिए भी बारिश संजीवनी से कम नहीं है।
विज्ञापन



कृषि विशेषज्ञों की मानें तो किसानों ने अक्तूबर में ही गेहूं की बिजाई कर दी थी। अधिकतर फसल सूखे से बर्बाद हो चुकी है। अक्तूबर में बीजी गेहूं की फसल को बारिश से ज्यादा लाभ मिलने वाला नहीं है। नवंबर के आखिर या दिसंबर में की गई गेहूं की बिजाई के लिए यह बारिश संजीवनी के समान है।
प्रदेशभर की तरह जिले में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। देरी से की गई गेहूं बिजाई के लिए यह बारिश काफी उपयोगी है। बारिश सब्जियों की फसलों के लिए भी लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. सुरेश कुमार धीमान, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें