सुजानपुर (हमीरपुर)। जिलास्तरीय एथलीट मीट में बीड़ बगेहड़ा स्कूल के रोहित ने जैवलिन थ्रो और ट्रिपल जंप में दो स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य बंदिता भारद्वाज ने कहा कि जिलास्तरीय एथलीट मीट का आयोजन राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में हुआ।
इसमें स्कूल के छात्र रोहित ने दो स्वर्ण पदक जबकि छात्रा खुशबू ने जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता है। वीरवार को स्कूल पहुंचने पर दोनों विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर डीपीई शैलेंद्र कुमार सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।