फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंजली देवी बनीं धनेटा कॉलेज की सीएसए अध्यक्ष

विज्ञापन
धनेटा कॉलेज की नव नियुक्त सीएससीए कार्यकारिणी।(स्रोत: संस्थान)
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में वीरवार को शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अश्विनी कुमार ने की।
विज्ञापन


उन्होंने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यकारिणी महाविद्यालय के शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका तथा महाविद्यालय के छात्रों के लिए आदर्श प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करेगी।
नई कार्यकारिणी के सदस्यों में अंजली देवी को अध्यक्ष, रितिका को उपाध्यक्ष, कोमल सह-सचिव, निशा कुमारी संयुक्त सचिव, मोनिका, ईशा, रितु, सेजल, प्रियंका, शिखा तथा नामित सदस्य, राष्ट्रीय सेवा योजना से अदिति, सुशील, खेलों से मोहित एवं महक, रोवर्स और रेंजर्स से हर्ष एवं शिवांगी, सांस्कृतिक क्षेत्र से प्रियंका एवं अंशिता, ईको क्लब से वरुण शर्मा तथा जेंडर चैंपियन के रूप में किरण बाला ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर महाविद्यालय का शिक्षक तथा गैर शिक्षक वर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें