फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिना कोचिंग एचएएस परीक्षा में छठा स्थान हासिल कर बीडीओ बने रोहित

Wed, 31 Dec 2025 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
रोहित चौहान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला की ग्राम पंचायत कक्कड़ निवासी रोहित चौहान ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में छठा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें बीडीओ का पद मिला है।
बिना कोचिंग के उन्होंने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पहली से पांचवीं कक्षा तक डीएवी स्कूल गुबर और उसके उपरांत सैनिक स्कूल सुजानपुर से जमा दो तक की शिक्षा ग्रहण की।
विज्ञापन

रोहित के पिता श्रवण कुमार भारतीय सेना से ऑनरेरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत हुए हैं। रोहित चौहान दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूल में बतौर अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी माता वीना देवी गृहिणी हैं। रोहित ने पांचवीं बार परीक्षा में हिस्सा लिया था। वह दूसरी बार इंटरव्यू में पहुंचे थे।
विज्ञापन

स्कूल के बाद राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से बीएससी और शांतिनिकेतन कॉलेज हमीरपुर से बीएड की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद डेढ़ साल तक मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में फॉरेंसिक लैब में लेबोरेटरी सहायक के पद पर सेवाएं दीं और उसके बाद 3 साल से दिल्ली सरकार के स्कूल में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।
रोहित चौहान का कहना है कि वह नौकरी के साथ लगातार परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। पिछले पांच साल की मेहनत के बाद उन्हें यह सफलता मिली है।
वह यूपीएससी की परीक्षा में भी लगातार भाग ले रहे थे। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें