फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 503 पर गिरी चट्टान, आधा घंटा बंद रही आवाजाही

विज्ञापन
एनएच 503 पर झिरालड़ी के पास गिरी चट्टान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 503 पर झिरालड़ी के पास वीरवार को पहाड़ी से एक चट्टान गिर गई। जब यह हादसा हुआ तो सड़क पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। एनएच पर चट्टान गिरने के कारण जाम लग गया। लोगों ने एनएच विभाग को इस बात की सूचना दी। विभाग ने चट्टान व अन्य मलबे को हटाने के लिए जेसीबी लगाई और सड़क को गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोल दिया।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे आधा घंटा बंद रहा। इस पहाड़ी से बरसात के दिनों में भारी मलबा, पत्थर अकसर गिरते हैं, लेकिन विभाग इसका कोई ठोस प्रबंध नहीं करता है। स्थानीय लोगों सुरेश कुमार, रमेश चंद, राजेंद्र सोनी, कमलेश कुमार, राजकुमार का कहना है कि विभाग को चाहिए कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बार-बार पहाड़ी से मलबा व पत्थर न गिरें। नेशनल हाईवे के कनिष्ठ अभियंता सुरेश शर्मा का कहना है कि सुबह 10 बजे ही जेसीबी मलबा हटाने के लिए लगा दी थी और आधे घंटे में ही सड़क सुचारु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें