फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनोआ गांव में 87 लाख रुपये से बनेगी सड़क

विज्ञापन
एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री धनोआ गांव में सड़क की भूमि का पूजन करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। विस क्षेत्र नादौन के धनोआ गांव के लिए 8722000 रुपये की धनराशि से निर्मित होने वाले सड़क का एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बुधवार को पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस गांव को आजादी के 74 साल बीत जाने पर भी सड़क सुविधा मुहैया नहीं थी। लेकिन प्रदेश सरकार ने लोगों की वर्षों से चली आ रही समस्या को दूर करके राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इस सड़क की लंबाई दो किलोमीटर होगी। निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्य में सड़कों की अपनी एक अलग और महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

इस दौरान धनोआ के लिए बिजली बोर्ड ने स्थापित 63 केवीए ट्रांसफार्मर का भी उद्घाटन करते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि गांवों में बिजली के सुदृढ़ीकरण पर नादौन डिविजन में 45 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च करके इसे चाकचौबंद किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान आशा कुमारी, उपप्रधान अमनदीप, पंचायत समिति सदस्य सुनील दत्त ,सुलोचना देवी, हंस राज, जगदीश चंद, मोजी राम, बिहारी लाल, निक्का राम, वार्ड सदस्य राम रत्न, मोहन शर्मा, सरस्वती देवी अमर नाथ आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें