फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन डाकघर के नजदीक सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान

Sun, 10 Aug 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन-ज्वालाजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाकघर के नजदीक सड़क की दयनीय हालत। संवाद
विज्ञापन
सड़क पर गड्ढों के चलते वाहन चालकों और राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में लगातार हो रही बरसात के कारण सड़कों पर गड्ढे पड़ चुके हैं। हर रोज दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। नादौन-ज्वालाजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाकघर के नजदीक सड़क की हालत काफी खराब है।
बारिश का पानी गड्ढों में भरा हुआ है। जब गाड़ियां यहां से निकलती हैं तो पैदल चलने वाले लोगों पर गंदे पानी के छींटे पड़ते हैं। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों का इस स्थल से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि कई लोग यहां पर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। यह शहर का सबसे अधिक व्यस्त मार्ग है। यहीं से लोग ज्वालाजी और कांगड़ा की ओर जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार-बार आग्रह के बाद भी प्रशासन की ओर से गड्ढों को भरा नहीं गया है। इस कारण यहां पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। लोगों ने मुख्यमंत्री सुक्खू और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि सड़कों का उचित रखरखाब किया जाए। बरसात के बाद सड़क की मरम्मत की जाए।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने बताया कि समस्या ध्यान में आई है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

नादौन-ज्वालाजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाकघर के नजदीक सड़क की दयनीय हालत। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें