फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीआर कांप्लेक्स की सड़क पर पड़े गड्ढे

विज्ञापन
नादौन में एनएच किनारे बना हुआ गड्ढा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल मुख्यालय नादौन में बस अड्डे के पास हमीरपुर सड़क पर एनएच किनारे बने गड्ढे के कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इस समस्या के कारण दुकानदारों में रोष है।
विज्ञापन

दुकानदार रजत, शुभम, आशु, अजय, मोंटी, नितिन और अजू ने कहा कि एपीआर कांप्लेक्स की ओर एनएच से जाने वाली सड़क के मुहाने पर करीब 4 फीट गहरा और 5 फीट चौड़ा गड्ढा है। उन्होंने कहा कि एनएच के साथ सटे गड्ढे में कई वाहन गिरकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। नाली की तरफ बनी ढलान के कारण चालकों को गड्ढा दिखाई नहीं देता। एपीआर मार्केट की ओर जाने वाले वाहन गड्ढे का शिकार हो जाते हैं। कई बार जब लोग सड़क किनारे वाहन पार्क करने का प्रयास करते हैं तब भी यहां दुर्घटना हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह कई बार विभाग को सूचित कर चुके हैं परंतु आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।
उन्होंने विभाग से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में एनएच विभाग के निदेशक योगेश राउत ने कहा कि प्रारूप बनाकर भेज दिया है, राशि स्वीकृत होते ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें