हमीरपुर। सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्य के चलते कुठेड़ा, चलोखर, री बनाल सड़क पर वाहनों की आवाजाही नौ जुलाई तक बंद रहेगी। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी देबश्वेता बनिक ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान वाहन चालक कुठेड़ा बाईपास से चलोखर पटलांदर वाया देई का नौण या कुठेड़ा, चबूतरा देहरियां, घरथोली, पटलांदर सड़क को वैकल्पिक रूट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।