नागरिक अस्पताल सुजानपुर की रोगी कल्याण समिति की बैठक कार्यवाहक एसडीएम डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में हुई। इसमें खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष शर्मा ने 38 लाख रुपये का बजट प्रस्तुत किया।
बजट में आम जनता के लिए नागरिक अस्पताल सुजानपुर में थायराइड टेेस्ट के लिए मशीन, पल्स आक्सिनेटर आदि मशीनें खरीदने का प्रावधान किया है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
बैठक में कैप्टन आरसी गुप्ता, नगर पंचायत उपप्रधान कमलेश कुमार, वार्ड सदस्य अशोक कुमार, शलेंद्र गुप्ता, बीडीओ सुरजीत सिंह और अन्य विभागों से अशोक कुमार, मेघा शर्मा, सुदेश चौहान और स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. निधि कौशल, खंड स्वास्थ्य शिक्षक राम प्रसाद शर्मा, चीफ फार्मासिस्ट ओम अंगरीश, वार्ड सिस्टर प्रवीण कुमारी और प्रवीण कुमार ने भाग लिया।