फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास के लिए करें कार्य : कमलेश

Sun, 07 Jun 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से नादौन में मिलती देहरा की विधायक एवं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखवि
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र देहरा की विधायक एवं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को लोकतंत्र में निभाए जाने वाले इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। कमलेश ठाकुर ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और प्रदेश सरकार गांवों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे राजनीति से ऊपर उठकर अपने क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कार्य करें और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकार तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकासात्मक मुद्दों और जनसमस्याओं को साझा किया। कमलेश ठाकुर ने सभी सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुना और उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें