फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की उठाई मांग

Mon, 18 Sep 2023 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। प्रदेश बिजली बोर्ड सेवानिवृत्त कर्मचारी फोरम की जिलास्तरीय त्रैमासिक जिलास्तरीय बैठक राधे श्याम मंदिर परिसर बड़सर मैहरे में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्मचारी फोरम के जिला अध्यक्ष जेपी चौहान ने की। बैठक में जिला सचिव विजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देशराज शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, ओम प्रकाश शास्त्री ने बिजली बोर्ड के प्रबंधक वर्ग से पेंशनरों के वेतन संशोधन संबंधी वित्तीय लाभों को अतिशीघ्र जारी करने की मांग की। इस बैठक में प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड का प्रबंधन वर्ग छठे वेतन आयोग के आधार पर पेंशनर्स को संशोधित दरों पर कॉम्यूटेशन, ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट की अदायगी करने में विफल रहा है। इससे प्रदेशभर में पेंशनरों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली बोर्ड के प्रबंधक वर्ग से 01 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए सभी पेंशनरों को संशोधित दरों से वेतनमान की बकाया राशि व अन्य वित्तीय लाभों का अतिशीघ्र भुगतान करने की मांग की। उन्होंने 31 दिसंबर 2015 से पहले सेवानिवृत्त हुए सभी पेंशनरों को नोशनली पे फिक्सेशन के आधार पर संशोधित दरों पर पेंशन संशोधित करने और पेंशन की बकाया राशि का भुगतान करने, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें