हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने हमीरपुर उपमंडल के अंतर्गत पंचायत समिति बमसन और इससे जुड़े दो जिला परिषद वार्डों के संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित आदेश के अनुसार अब पंचायत समिति बमसन की मतगणना के रिटर्निंग अधिकारी बमसन के तहसीलदार होंगे। इसके साथ ही जिला परिषद वार्ड नंबर-3 दरोगण पत्ती कोट और वार्ड नंबर-4 ऊहल की मतगणना के सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी भी बमसन के तहसीलदार को सौंपी गई है। संवाद