फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बैहरड़ गांव में घर में घुसे 12 फीट लंबे अजगर को किया रेस्क्यू

Mon, 11 Aug 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अजगर को रेस्क्यू करते लोग। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन के बैहरड़ गांव में रविवार शाम को एक घर में घुसे 12 फुट लंबे अजगर को रेस्क्यू किया गया है। अजगर इतना बड़ा और भारी भरकम था कि उसे पकड़ने के लिए कांगू गांव में रह रहे एक नेपाली निर्मल सिंह की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन

गांव में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब मदन लाल के घर में इस अजगर को परिजनों ने देखा। पंडित जोहली राम ने बताया कि सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग मदन लाल के घर में जमा हो गए। इस दौरान इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर वन रक्षक दिलबाग सिंह और अन्य कर्मचारी पहुंच गए। इसके बाद नेपाली निर्मल सिंह ने विभाग के अन्य कर्मचारियों तथा ग्रामीणों के सहयोग से इस भारी भरकम अजगर को घर से रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

बीओ अशोक ने बताया कि अजगर की लंबाई 12 फीट है तथा यह काफी बड़ा है। इसे जंगल में किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा, ताकि दोबारा यह रिहायशी क्षेत्र में न आ सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें