फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अभी तक नहीं आई पानी के सैंपलों की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बॉयोलॉजी लैब में भेजे हैं सैंपल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गलोड़ (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड गलोड़ में डायरिया के कारणों का पता लगाने के लिए अभी तक स्वास्थ्य विभाग की सैंपल रिपोर्ट नहीं आई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 10 के करीब पानी के सैंपल डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में माइक्रो बॉयोलॉजी लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं ताकि डायरिया फैलने के कारण स्पष्ट हो सकें। वहीं, ग्राम पंचायत कश्मीर के नौ गांवों में अभी भी स्क्रीनिंग प्रक्रिया जारी है। हालांकि, 24 अप्रैल के बाद वहां कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है लेकिन एहतियातन वहां पर स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग जारी रखी है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य खंड गलोड़ की कश्मीर पंचायत के नौ गांवों में डायरिया के 20 के करीब मामले सामने आए थे। लोगों ने गंदा पेयजल सप्लाई करने की बात कही थी लेकिन जल शक्ति विभाग ने अपने सैंपलों की जांच में पानी को सही बताया था। अब स्वास्थ्य विभाग के सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है, इससे पता चलेगा कि डायरिया कैसे फैला। बीएमओ गलोड़ डॉ. अरविंद कौंडल ने कहा कि अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें