फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी और बारीं मंदिर के पास गड्ढों की मरम्मत शुरू

Sun, 04 Oct 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अमर उजाला में एनएच-03 गड्ढों और उखड़ी बजरी से सफर बना जोखिम, मुश्किलें बढ़ीं शीर्षक से प्रकाशित
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। निर्माणाधीन एनएच-03 पर टौणी देवी मंदिर और बारीं मंदिर के पास गड्ढों की निर्माण कंपनी ने मरम्मत शुरू कर दी है। इस समस्या को अमर उजाला के तीन अक्तूबर के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित होने के बाद कंपनी ने सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बारीं और टौणी देवी मंदिर के पास सड़क में बने गड्ढों की मरम्मत की जा रही है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। वहीं, कई स्थानों पर सड़क की बजरी उखड़ने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई थी।
फिलहाल निर्माण कंपनी के कर्मचारी सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत में जुटे हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने सड़क की हालत सुधारने के लिए शुरू किए गए कार्य पर राहत जताई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुनील, शुभम आदि ने बताया कि एनएच-03 पर सड़क की गुणवत्ता और रखरखाव पर नियमित ध्यान दिया जाना जरूरी है। वहीं, एनएच-03 निर्माण कंपनी के साइट इंजीनियर अनुज सांख्यान ने बताया कि निर्माण कंपनी वाहन चालकों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए प्रयासरत है।

अमर उजाला में एनएच-03 गड्ढों और उखड़ी बजरी से सफर बना जोखिम, मुश्किलें बढ़ीं शीर्षक से प्रकाशित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें