फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लेंटर गिरने से मकान के बचे हिस्से को भी खतरा

विज्ञापन
बिझड़ी पंचायत के वार्ड नंबर चार में गिरा मकान का लेंटल। संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के वार्ड नंबर चार में रविवार को सुरजीत सिंह पुत्र सूरम सिंह के मकान का लेंटर गिर गया। गनीमत यह रही की हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेंटर गिरने से मकान के बचे बाकी हिस्से भी खतरे की जद में हैं। पीड़ित सुरजीत सिंह ने कहा कि रविवार होने के चलते राजस्व विभाग की ओर से नुकसान का आकलन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में बारिश अधिक होने पर मकान भी गिर सकता है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इस बारे में बिझड़ी पंचायत के प्रधान संजय शर्मा ने कहा कि सुरजीत सिंह एक निर्धन परिवार से संबंध रखता है। प्रदेश सरकार को परिवार की आर्थिक मदद करनी चाहिए। इस संदर्भ में पटवारी रोहित कुमार ने कहा कि सोमवार सुबह नुकसान वाली जगह का आकलन किया जाएगा। रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी ताकि पीड़ित परिवार को मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें