फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब सड़कों की बार-बार खोदाई से मिलेगी राहत, भूमिगत डक्ट का टेंडर जारी

Fri, 02 Oct 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर में बार-बार सड़कों की खोदाई और जगह-जगह बिछी बिजली, पानी और दूरसंचार की लाइनों के जाल से अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। शहर को भूमिगत डक्ट से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग 10 अक्तूबर को टेंडर आवंटित करेगा, जिसके बाद निर्माण कार्य की समयसीमा तय होगी। करीब 60 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए सरकार की ओर से पहली किस्त के रूप में 15 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
परियोजना के तहत शहर में एकीकृत भूमिगत डक्ट तैयार की जाएगी, जिसमें बिजली लाइनें, पेयजल पाइपलाइन, दूरसंचार के तार और अन्य जरूरी सेवाएं एक ही मार्ग से गुजरेंगी। इससे भविष्य में नई लाइन डालने या मरम्मत के लिए बार-बार सड़कें खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

पहले चरण में गांधी चौक से डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय तक डक्ट निर्माण प्रस्तावित है। दूसरे चरण में इसे चिकित्सा महाविद्यालय से बस अड्डा, नादौन चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक ले जाने की योजना है।
डक्ट बनने के बाद सड़क के नीचे विभिन्न सेवाओं के लिए व्यवस्थित नेटवर्क तैयार होगा। किसी लाइन में खराबी आने या नई लाइन डालने की जरूरत पड़ने पर सड़क खोदने के बजाय डक्ट के माध्यम से काम किया जा सकेगा।
इससे सड़कों की बार-बार होने वाली खोदाई रुकेगी और शहर की यातायात व्यवस्था और सूरत में भी सुधार की उम्मीद है।

कोट
बरसात के चलते योजना को रोका गया था। अब टेंडर जारी कर दिया गया है। इस योजना के सिरे चढ़ने से शहर में बेहतर सुविधा मिलेगी। बार-बार सरकारी संपति का नुकसान भी नहीं होगा। -दीपक कपिल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें