फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टायरों की कमी से जूझ रहे एचआरटीसी हमीरपुर मंडल को राहत

Mon, 20 Jul 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पिछले डेढ़ महीने से टायरों की कमी से जूझ रहे एचआरटीसी हमीरपुर मंडल को राहत मिली है। मंडल को 100 नए टायर उपलब्ध करवा दिए गए हैं, जिन्हें संबंधित डिपो में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

टायर मिलने के बाद प्रभावित रूटों पर सरकारी बसों का संचालन दोबारा सुचारू हो जाएगा। टायरों की कमी के कारण पिछले एक महीने से अधिक समय से कई बसें वर्कशॉप में खड़ी थीं और कई रूट प्रभावित हो गए थे।
इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ा, जिन्हें निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा था।
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के अंतर्गत करीब 170 रूटों पर 133 बसों का संचालन किया जाता है। टायरों की कमी के चलते करीब 16 से 20 रूट प्रभावित हुए थे। अब नए टायर मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से बसों में इन्हें लगाया जा रहा है और प्रभावित रूटों पर सेवाएं बहाल की जा रही हैं।
विज्ञापन

निगम प्रबंधन के अनुसार जिन बसों में टायर पूरी तरह बदलने की जरूरत है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नए टायर उपलब्ध करवाए जाएंगे। यात्रियों ने भी उम्मीद जताई है कि जल्द ही सभी प्रभावित रूटों पर नियमित बस सेवाएं शुरू हो जाएंगी, जिससे उन्हें आवागमन की परेशानी से राहत मिलेगी।
कोट
कुछ दिन पहले करीब 100 टायर मिले हैं। इन्हें विभिन्न डिपो में भेजा जा रहा है। जल्द ही प्रभावित रूटों पर बसों का संचालन सामान्य हो जाएगा। -राजकुमार पाठक, डीएम, एचआरटीसी हमीरपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें