फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा महाविद्यालय में साहित्यिक पत्रिका धनाश्री का विमोचन

Sat, 03 May 2025 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा की शैक्षणिक सत्र 2024-25 की साहित्यिक पत्रिका धनाश्री का विमोचन प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा की अध्यक्षता में हुआ। इस पत्रिका में छात्रों की सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन देखने को मिला है। पत्रिका महाविद्यालय की साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस पत्रिका में छात्रों की ओर से हिंदी भाषा का महत्व, दोस्ती, पुस्तकों का महत्व, देश की अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर लिखा गया है। रचनाओं में छात्रों की कविताएं, कहानियां, निबंध और अन्य साहित्यिक अभिव्यक्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें