बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत बणी में बाइक और ट्राले की देर शाम टक्कर हो गई। शिकायतकर्ता बाइक सवार कमलजीत सिंह बन्याल पुत्र रणवीर सिंह बन्याल निवासी मंगलोटी डाकघर बणी ने कहा कि रविवार देर शाम वह बणी की ओर जा रहे थे कि इस दौरान एक अज्ञात ट्राला चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर के बाद आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस थाना बड़सर के प्रभारी प्रवीण राणा ने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।