फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कार्यशाला के लिए महिलाओं का किया पंजीकरण

Fri, 25 Jul 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जसाई पंचायत में प्रस्तावित कार्यशाला में भाग लेने के  लिए पंजीकरण करवाती महिलाएं। स्रोत जागरूक
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जसाई में डिजाइन और प्रौद्योगिकी विकास कार्यशाला के लिए पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यशाला में भाग लेने के लिए महिलाओं का पंजीकरण किया गया। कार्यशाला 50 दिनों तक आयोजित की जाएगी। इसमें महिलाओं को एक सिलाई मशीन और एक टूल किट प्रदान की जाएगी, ताकि सिलाई-कढ़ाई कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यशाला प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम शिमला के सौजन्य से भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तत्वधान में आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को प्रतिदिन पांच घंटे नियमित रूप से उपस्थित रहना अनिवार्य होगा और उपस्थिति की पुष्टि बायोमीट्रिक माध्यम से की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें