फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटबाल खेल में भाग लेने के लिए पंजीकरण जरूरी : आनंद

विज्ञापन
सिडलिंग पब्लिक स्कूल देहरा में पंजीकरण के बाद कोच और प्रधानाचार्य के साथ खिलाड़ी। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
सिडलिंग पब्लिक स्कूल देहरा में खिलाड़ियों का लिया गया ट्रायल
विज्ञापन

साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में होगी हमीरपुर के खिलाड़ियों का ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। प्रदेश नेटबाल संघ हर जिले में ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का पंजीकरण कर रहा है। वीरवार को सिडलिंग पब्लिक स्कूल देहरा में अंडर-19 और सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को ट्रायल लिया गया। इसमें 22 खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया। प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने कहा कि प्रदेश पंजीकरण टीम हर जिले में जाकर खिलाड़ियों का पंजीकरण कर रही है।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में बिलासपुर जिले के 10 खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया है। सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की जिला, राज्य, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण नेटबाल फेडरेशन ने अनिवार्य किया है। 26 अप्रैल को हमीरपुर जिले के खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा। साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में ट्रायल लिया जाएगा। इसके लिए समस्त जिलाध्यक्षों व महासचिवों को संघ की ओर से सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें