फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: किचन क्वीन प्रतियोगिता के लिए 20 तक करवाएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर महिला शेफ प्रतियोगिता किचन क्वीन का आयोजन करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पाक कला में पारंगत महिलाओं को अपने हुनर के प्रदर्शन के लिए एक मंच उपलब्ध करवाना है। आईएचएम के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं 20 फरवरी तक अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। पंजीकरण फार्म संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस फार्म में दिए गए स्कैनर के माध्यम से 200 रुपये की फीस जमा करवाकर तथा इसे ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर महिलाएं अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। यह पंजीकरण फार्म संस्थान के कार्यालय में भी जमा करवाया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला राउंड इसी माह आयोजित किया जाएगा और 6 मार्च को फाइनल राउंड होगा। विजेता महिलाओं को 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये नकद एवं ट्राफी, द्वितीय पुरस्कार में 1500 रुपये नकद एवं ट्राफी और तृतीय पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये नकद एवं ट्राफी दी जाएगी। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रतिभागियों की संख्या कम होगी तो यह प्रतियोगिता एक राउंड में भी करवाई जा सकती है। प्रथम चरण में प्रतिभागी अपने साथ दो हिमाचली पकवान (एक नमकीन और एक मीठा) अपने घर से लाएंगी और आईएचएम हमीरपुर की ओर से निर्धारित जजों के पैनल के सामने प्रस्तुत करेंगी। व्यंजनों को प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक बर्तन अपने घर से ही लाने होंगे। व्यंजनों को नुस्खे एवं मूल इतिहास के साथ जजों के समक्ष संक्षेप में वर्णित करना होगा। प्रथम चरण के उपरांत 20 उत्कृष्ट प्रतिभागी दूसरे चरण के लिए चुनी जाएंगी। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में प्रतिभागी को आईएचएम की ओर से दी जाने वाली सामग्री से एक मीठा और एक नमकीन व्यंजन तैयार करना होगा। इस राउंड के लिए प्रतिभागी अपने साथ उपकरण और क्रॉकरी भी ला सकती हैं। निर्धारित समय से आगे काम करने के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए प्रतियोगिता समन्वयक विक्रांत चौहान के मोबाइल नंबर 8580611011 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें