फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अभिव्यक्ति लेखन प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 15 से करवाएं

Sat, 10 May 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय हमीरपुर की ओर से वर्ष 2048 तक हिमाचल प्रदेश के लिए खेल दृष्टिकोण विषय पर जिला एवं राज्य स्तरीय विचार अभिव्यक्ति लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 15 से 25 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के प्रथम चरण के लिए पंजीकरण 15 से 17 मई 2025 तक किया जा सकेगा। इसके बाद प्रतिभागी 18 से 20 मई के बीच अपने लेखन हिंदी या अंग्रेजी में जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय में प्रत्यक्ष रूप से या ई-मेल के माध्यम से जमा कर सकते हैं। ई-मेल के माध्यम से भेजे गए लेख को पीडीएफ फॉर्मेट में स्पष्ट रूप से स्कैन कर भेजना आवश्यक होगा। जिला स्तर पर उत्कृष्ट लेखन के आधार पर पांच प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रथम 10 प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी विवेक वर्मा ने हमीरपुर ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक युवाओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें