फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल-पीले रंग की सब्जियां और फल आंखों के लिए लाभदायक : प्रदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को हमीरपुर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके अंतर्गत शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर दस के आंगनबाड़ी में पौष्टिक आहार के ऊपर एक प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें समेकित बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप चौहान ने उपस्थित महिलाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से पौष्टिक और रंगीन आहार जोकि पोषण से भरपूर होता है, लेने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाल रंग की फल और सब्जी (जिसमें तरबूज, टमाटर, रसभरी, गुलाबी अमरूद और अनार आदि) और पीले या केसरिया रंग के फल और सब्जियां (जिसमें संतरा, गाजर, आम और शकरकंदी इत्यादि) आंखों के लिए अच्छे होते हैं। हरे रंग से लीवर स्वस्थ रहता है और बैंगनी रंग फल और सब्जियों से शरीर को लड़ने की ताकत मिलती है। इसके अलावा सफेद रंग के फल और सब्जी हमारे कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।
इसलिए हमारा आहार रंगीन होना चाहिए। जिसमें हर प्रकार की हरी पत्तेदार सब्जियां मौसमी फल, सभी प्रकार की दालें और दूध तथा पनीर का सेवन करने के बारे में बताया। इनमें से प्रत्येक रंग हमारे शरीर को किसी न किसी प्रकार से फायदा पहुंचाता है। इसलिए हमारी थाली पोषण से भरपूर तभी बनेगी जब हमारा आहार सभी रंगों से भरपूर होगा। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन ने मोटा अनाज सेहत की सौगात का संदेश देते हुए उनकी महत्वता पर प्रकाश डाला। शिविर में 10 गर्भवती और धात्री महिलाएं के अलावा सुमन, रिशु, सरिता, गीता, बिल्किस, रेनू और सुनीता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें