फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में 8 मार्च को लगेगा रेडक्रॉस मेला

Wed, 05 Mar 2025 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल जांच , रक्तदान शिविर और प्रदर्शनियां होंगी मुख्य आकर्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। रेडक्रॉस सोसायटी की भोरंज उपमंडल इकाई 8 मार्च को भरेड़ी के डीएवी स्कूल परिसर में उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस मेले का आयोजन करेगी। इसका शुभारंभ स्थानीय विधायक सुरेश कुमार करेंगे।
विज्ञापन


एसडीएम एवं रेडक्रॉस सोसायटी की उपमंडल इकाई के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने बताया कि इस मेले में मेडिकल जांच शिविर, रक्तदान शिविर और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस रेडक्रॉस मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़कर इसके लिए हरसंभव योगदान देने की अपील भी की। एसडीएम ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है। आम लोग रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़कर इसमें अंशदान कर सकते हैं। इस अंशदान की राशि किसी गरीब एवं जरूरतमंद के लिए बड़ा सहारा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें