फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी बिक्रेता से 8.66 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बगारटी गांव के पास पुलिस ने एक युवक से 8.66 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन उसे जमानत मिल गई है।
विज्ञापन

सदर थाना के मुख्य आरक्षी नरेश कुमार चार सितंबर शाम छह बजे थाना के अन्य कर्मचारियों के साथ बगारटी के नजदीक गस्त पर थे तो सामने से एक युवक आया जो पुलिस को देखकर घबरा गया। इस दौरान युवक ने भागते हुए अपनी जेब से एक लिफाफा निकालकर घास में फेंक दिया। युव को काबू करने पर उसने अपना नाम और पता मुकेश कुमार निवासी गांव बगारटी डाकघर मसियाणा तहसील और जिला हमीरपुर बतलाया। फेंके हुए पॉलिथीन की तलाशी लेने पर उसमें से 8 ग्राम 66 मिली ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी हमीरपुर में सब्जी की दुकान करता था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। आरोपी को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें