फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रिश्वत के साथ पकड़े गए कर्मचारियों का खंगाला जाएगा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रिश्वत के साथ पकड़े गए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम हमीरपुर के दोनों कर्मचारियों के पिछले तीन साल के रिकाॅर्ड को भी खंगाला जाएगा। स्टोर इंचार्ज नीलकमल के पास पिछले तीन साल से गोदाम का जिम्मा था, जबकि हेल्पर देवेश भी दो साल से उसके साथ यहां पर कार्य कर रहा था। दोनों कर्मियों के रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद इनके पिछले रिकाॅर्ड को भी विजिलेंस खंगालेगी।
विज्ञापन


नागरिक आपूर्ति निगम के इस गोदाम से पिछले सालों में जारी हुई तमाम सामग्री समेत अन्य उन तमाम दस्तावेजों की जांच होगी जो दोनों कर्मियों से जुड़े होंगे। दोनों कर्मियों को शुक्रवार पांच हजार की रिश्वत के साथ निगम के पक्का भरो स्थित गोदाम में गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि इससे पहले दोनों के खिलाफ विभाग अथवा जांच एजेंसियों को कोई शिकायत नहीं मिली है। पहली दफा शिकायत ठेेकेदार की तरफ से दी गई थी और मामले में विजिलेंस ने दोनों को रंगे हाथों धर लिया। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। दोनों को मंगलवार को फिर विजिलेंस की टीम अदालत में पेश करेगी। फिलहाल विजिलेंस दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है। दोनों चार दिन की रिमांड पर हैं। ऐसे में इनका निगम की ओर से निलंबन भी तय माना जा रहा है। निगम के हमीरपुर स्थित कार्यालय से सोमवार को इस सिलसिले में रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी। इस रिपोर्ट के बाद दोनों कर्मियों को निलंबित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन




कोट

एएसपी विजिलेंस हमीरपुर रेणु शर्मा का कहना है कि मामले में गहनता से छानबीन कर रही है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें