फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंतिम चरण में टूटा रिकाॅर्ड, 77 पंचायतों में 76.52 फीसदी मतदान

Sun, 31 May 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में शनिवार को जिला हमीरपुर की 77 ग्राम पंचायतों में लगभग 76.52 प्रतिशत मतदान हुआ। मौसम के साथ जिले में मतदान के आंकड़े बदले हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में प्रचंड गर्मी में कम, दूसरे चरण में बादलों की ठंडक के बीच कुछ अधिक तो अंतिम चरण में बारिश के बीच दो चरणों के मतदान का रिकाॅर्ड वोटर ने जिले में तोड़ा है। दूसरे चरण के मुकाबले जिले में अंतिम चरण में 1.58 फीसदी अधिक मतदान दर्ज हुआ है।

जिले में पहले चरण में 73.02 फीसदी, द्वितीय चरण में 74.94 फीसदी दर्ज हुआ था। अंतिम चरण में जिले में प्रधान एवं उपप्रधान के 77-77 पदों, पंचायत वार्ड सदस्यों के 429 पदों और इनके अंतर्गत जिला परिषद और बीडीसी के सदस्यों के निर्वाचन के लिए सुबह 7 बजे मतदान आरंभ हुआ।
विज्ञापन

सभी 429 मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया और मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि लगभग 76.52 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 1,14,247 में से 87,424 मतदाताओं ने मतदान किया।
अंतिम चरण में नादौन ब्लॉक की 20 पंचायतों के 110 बूथों में 78.29 प्रतिशत, बिझड़ी ब्लॉक की 15 पंचायतों के 87 बूथों में 74.96 प्रतिशत, बमसन ब्लॉक की 8 पंचायतों के 42 बूथों में 76.73 प्रतिशत, भोरंज ब्लॉक की 14 पंचायतों के 82 बूथों में 75.07 प्रतिशत, हमीरपुर ब्लॉक की 12 पंचायतों के 66 बूथों में 76.24 प्रतिशत और सुजानपुर ब्लॉक की 8 पंचायतों के 42 बूथों में 78.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें