सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-सदनीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कैडेट्स ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छह सदनों के कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
रावी हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों की चैंपियनशिप ट्रॉफियां अपने नाम कीं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न दूरी की दौड़, 4×100 और 4×400 मीटर रिले दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद सहित कई स्पर्धाएं करवाई गईं।
मुकाबले सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्गों में आयोजित किए गए। बालिका कैडेट्स ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कैडेट श्याम कुमार को सीनियर बालक वर्ग, सुमित को जूनियर बालक वर्ग, सुप्रिया को जूनियर बालिका वर्ग और हंसराज को सब-जूनियर बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।
विज्ञापन
विद्यालय की प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा ने विजेता सदन और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स से शारीरिक स्वास्थ्य और सहनशक्ति बढ़ने के साथ अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।