फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के डिपुओं में आज और कल नहीं मिलेगा राशन

Tue, 03 Sep 2024 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मूल्य की दुकानों की ई-पॉस मशीनें काम नहीं करेंगी।
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर की उचित मूल्यों की दुकानों पर तीन और चार सितंबर को राशन का वितरण नहीं हो पाएगा। इस दौरान उचित मूल्यों की दुकानों की ई-पॉस मशीनें काम नहीं करेंगी, जिस कारण राशन वितरण की प्रक्रिया प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि जिला हमीरपुर में राशन वितरण चार सितंबर तक प्रभावित रहेगा। उन्होंने कहा कि विभाग राशन कार्डधारकों के डाटा को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के सर्वर से एनआईसी के सर्वर में स्थानांतरित करेगा। डाटा ट्रांसफर की प्रक्रिया चार सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी।
डाटा ट्रांसफर के कारण जिले की सभी 315 उचित मूल्य की दुकानों में ई-पॉस मशीनें काम नहीं करेंगी, जिससे राशन का वितरण संभव नहीं होगा। उन्होंने सभी राशन कार्डधारकों से अनुरोध किया है कि वे चार सितंबर तक राशन लेने के लिए दुकानों पर न जाएं। यह असुविधा पांच सितंबर से समाप्त हो जाएगी, जब डाटा ट्रांसफर पूरा हो जाएगा और राशन वितरण पुनः शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला नियंत्रक ने सभी राशन कार्डधारकों से सहयोग की अपील की है और आश्वासन दिया है कि वे समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं। इस व्यवस्था के तहत, डाटा ट्रांसफर से राशन वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें