फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर जिले के राशनकार्ड धारकों को दो माह बाद मिलेगा सरसों का तेल

Wed, 24 Sep 2025 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सस्ते राशन डिपो में राशन कार्ड धारकों को दो माह बाद सरसों का तेल उपलब्ध होगा। हमीरपुर खाद्य आपूर्ति विभाग के पास तेल सहित अन्य राशन सामग्री पहुंचना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अक्तूबर में उपभोक्ताओं को न केवल सरसों को तेल दिया जाएगा, बल्कि इसके साथ ही तीन दालें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी, जबकि पिछले दो माह से उपभोक्ताओं को तेल के स्थान पर रिफाइंड तेल प्रदान किया जा रहा था। हमीरपुर जिले में करीब 1.48 लाख राशन कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा।
उपभोक्ताओं को सस्ते राशन डिपो में तेल न मिलने के कारण खुले बाजार से तेल खरीदना पड़ रहा था। इसके लिए उन्हें अधिक मूल्य चुकता करना पड़ रहा था। अब इससे लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा लोगों को दो माह की दालें भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में एक लाख 48 हजार राशन कार्ड धारक 306 सस्ते राशन डिपो से राशन प्राप्त करते हैं। मगर पिछले दो माह से उपभोक्ताओं को सरसों का तेल नहीं मिल रहा था। इसके स्थान पर रिफाइंड ऑयल दिया जा रहा था। लोग रिफाइंड ऑयल को खरीदने में अधिक रुचि नहीं दिखा रहे थे। उपभोक्ताओं का कहना था कि उन्हें रिफाइंड के स्थान पर सरसों का तेल ही प्रदान किया जाए।
ऐसे में विभाग इस बार सरसों का तेल उपलब्ध करवा रहा है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को उड़द की दाल, दाल चना तथा मलका की दाल भी मिलेगी। इसके साथ ही चीनी तथा नमक भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह राशन अक्तूबर माह से उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो जाएगा।


कोट :

हमीरपुर जिले में इस बार उपभोक्ताओं को सरसों का तेल भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके साथ ही तीन दालें प्रदान की जा रही हैं। जिले में 1.48 लाख राशन कार्ड धारक हैं, जो 306 सस्ते राशन डिपो से राशन प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

-रीता कुमारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, सिविल सप्लाई, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें