फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बहाल हो रहे राशन कार्ड धारकों को मिलेगा दाल और तेल का डबल कोटा

Mon, 10 Feb 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

जिले में अभी भी 14 हजार राशन कार्ड ब्लॉक, ईकेवाईसी करवाने की अपील

नवीन ठाकुर
हमीरपुर। ई-केवाईसी करवाकर बहाल हो रहे राशन कार्ड धारकों को दालों और तेल का डबल कोटा इस माह मिलेगा। ई-केवाईसी न होने के कारण पिछले माह कई राशन कार्ड धारक राशन से वंचित हो गए थे।
अब उन्हें इस माह दालों और तेल का डबल कोटा दिया जाएगा। जिला हमीरपुर में अभी भी करीब 14 हजार राशन कार्ड ब्लॉक हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले हमीरपुर ने उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। जिला में करीब 1,48,039 राशन कार्ड धारक हैं। ई-केवाईसी न होने के कारण करीब 43 हजार राशन कार्डों को पिछले माह ब्लॉक कर दिया गया था।
विज्ञापन

ब्लॉक होने के कारण कई राशन कार्ड धारक पिछले माह सस्ता राशन नहीं ले पाए थे। राशन नहीं मिलने के कारण ई-केवाईसी कार्य ने गति पकड़ी है। कई उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी करवाई। इसी का परिणाम है कि अब हमीरपुर में मात्र 14 हजार राशन कार्ड ही ब्लॉक हैं। इस महीने भी जो उपभोक्ता ई-केवाईसी करवाकर अपना कार्ड खोलते हैं, उन्हें भी तेल और दालों का डबल कोटा मिल जाएगा। पिछले दो साल से विभाग उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी करवाने की अपील कर रहा था, लेकिन कई उपभोक्ता इसमें रुचि नहीं दिखा रहे थे। डिपुओं में राशन के आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ही ई-केवाईसी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

कोट

पिछले माह 43 हजार राशन कार्ड ब्लॉक हुए थे। उसके बाद कई उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी करवाई। ऐसे उपभोक्ताओं को फरवरी माह में दालों और तेल का डबल कोटा दिया जाएगा। अभी भी जिला में करीब 14 हजार राशन कार्ड ब्लॉक हैं। इस महीने भी जो उपभोक्ता ई-केवाईसी करते हैं, तो उन्हें भी तेल और दाल का डबल कोटा दिया जाएगा।
-शिवराम राही, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें