फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी करवाएं राशन कार्ड उपभोक्ता

Sun, 24 Nov 2024 03:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीएसएचपी के माध्यम से भी कर सकते हैं ई-केवाईसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि राशन कार्डधारक उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए विभाग ने ई-केवाईसी पीडीएसएचपी एप भी लांच किया है। उपभोक्ता अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड करके घर बैठे ही अपनी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा देश में कहीं भी लोकमित्र केंद्र में वेब आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से अपने बायोमीट्रिक्स का प्रमाणीकरण करवाकर ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूर्ण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला नियंत्रक ने बताया कि ई-केवाईसी प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है। जिला हमीरपुर में अब तक केवल 86 प्रतिशत राशन कार्ड उपभोक्ताओं द्वारा ही अपनी ई-केवाईसी करवाई गई है। बार-बार अपील के बावजूद अभी भी कुछ उपभोक्ता अपना ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवा रहे हैं। जिला नियंत्रक ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 तक अपना ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के लिए प्रेरित करें विक्रेता
अरविंद शर्मा ने जिला हमीरपुर के समस्त राशन कार्ड धारकों से अपील है कि अगर उनका कोई परिजन शिक्षा, रोजगार या अन्य किन्हीं कारणों से बाहर रह रहा है तो उसकी ई-केवाईसी मोबाइल एपा या लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से 31 दिसंबर तक सुनिश्चित करवा लें। उन्होंने उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सभी छूटे उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें