फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: केसों के त्वरित निपटारे के लिए 14 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर, बड़सर और नादौन में करवाया जा सकता है मामलों का निपटारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 14 दिसंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर हमीरपुर और उपमंडल स्तर के न्यायिक परिसरों नादौन तथा बड़सर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव असलम बेग ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, एनआई एक्ट के मामले, धन वसूली के मामले और भूमि विवाद आदि पर सुनवाई करके निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, मोटर व्हीकल अधिनियम, श्रम विवाद के मामले, बिजली, पानी और टेलीफोन के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन और भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबधित मामलों का भी निपटारा होगा। असलम बेग ने कहा कि लोक अदालत में उन मामलों का निपटारा भी करवाया जा सकता है, जो अभी तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने मामलों का निपटारा करवाने के इच्छुक लोग 10 दिसंबर तक जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कार्यालय हमीरपुर या संबंधित न्यायालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। लोक अदालत से पहले प्री-लोक अदालत सीटिंग में भी इन मामलों का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर करवाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-224399 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें