फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राशि बनी मिस फेयरवेल, शिक्षकों ने छात्राओं को दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में शनिवार को बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में राशि को मिस फेयरवेल, नताशा को मिस ब्यूटी, सुहानी को मिस आलराउंडर, अंकिता को मिस कॉस्टयूम और यशिका को मिस पर्सनैलिटी चुना गया।
विज्ञापन


छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने कहा कि बारहवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी अपने जीवन के एक बहुत ही महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश करते हैं। यहीं से उनके भविष्य की दिशा तय होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय की ये सभी छात्राएं जीवन में अच्छे मुकाम हासिल करेंगी। इस मौके पर पाठशाला के अन्य शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उनके सफल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें