फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू में नाके पर गाड़ी सवार से 494 ग्राम चरस पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते जाहू कस्बे में पुलिस ने एक कार सवार व्यक्ति से 494 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत सिंह की अगुवाई में बुधवार रात को जाहू में पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान मंडी की ओर से आए वाहन की जब तलाशी ली गई तो उसमें 494 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन

वाहन चालक की पहचान अरविंद कुमार निवासी गांव नगारड़ा तहसील गलोड़ जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। भोरंज के एसएचओ कुलवंत सिंह की अगुवाई में वर्ष 2019 में चरस, चिट्टा व अफीम के 16 केस दर्ज किए गए हैं। इसी के आधार पर एसएचओ को डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि नाके के दौरान गाड़ी से 494 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें