फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रंगड़ों ने किया महिला पर हमला, टौणी देवी अस्पताल में चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। कस्बा टौणी देवी के लग देवी गांव में शनिवार को खेतों में काम कर रही एक महिला पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए टौणी देवी सिविल अस्पताल लाया गया। 29 वर्षीय ज्योति देवी पत्नी कुलवंत सिंह निवासी लग देवी ऊहल खेतों में शनिवार को दिन के समय काम कर रही थी। इस दौरान रंगडों के हमले का शिकार हो गई। शोर मचाने के बाद लोग वहां पहुंचे तथा उसे टौणी देवी अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, टौणी देवी के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनीत शर्मा ने कहा कि महिला का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें