फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शहर की छवि खराब कर रहे बेतरतीब लगे होर्डिंग्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मनोनीत पार्षद ने नगर निगम से तय नीति के अनुसार कदम उठाने की रखी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पूर्व में नगर परिषद के मनोनीत पार्षद एवं डेंटल सर्जन डॉक्टर हर्ष कालिया ने बिना अनुमति शहर में लगाए जा रहे होर्डिंग्स पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने इसे शहर के सौंदर्य पर ग्रहण करार दिया है। इस सिलसिले में उन्होंने नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा से भेंट कर मांग पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


डॉक्टर हर्ष कालिया ने कहा कि शहर एवं निगम के आसपास क्षेत्रों में विभिन्न संस्थाओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग एवं शैक्षिक संस्थानों ,रोजगार प्रदाता एवं अन्य व्यावसायिक कंपनियों द्वारा लगाए गए विज्ञापन होर्डिंग एवं अन्य प्रचार सामग्री शहर के सौंदर्यीकरण पर ग्रहण साबित हो रहे हैं। अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए विज्ञापन न केवल शहर की सुंदरता को ग्रहण लगता है बल्कि राहगीरों को भी दिक्कतें पेश आती हैं। उन्होंने सुझाव के रूप में कहा कि विज्ञापन के लिए उपयुक्त जगह चिह्नित की जाए। नगर निगम इस कार्य के लिए तय नीति के अनुसार कार्य कर राजस्व भी अर्जित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें